गुरुग्राम में बहन के बॉयफ्रेंड का मर्डर कर गंदे नाले में फेंकने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के खास दोस्त को अरेस्ट कर ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश किया है। मृतक युवक का आरोपी की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी की पहचान गांव चूचैला, जिला अमरोहा (उत्तर-प्रदेश) के रहने वाले आरोपी जिशान (उम्र-27 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक सुहेल भी जिशान के गांव का रहने वाला था। पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर आरोपी की निशानदेही पर शव को गंदे नाले से निकलवा लिया है। काम करने के लिए गुरुग्राम आया था एक फरवरी को चौकी आनंद गार्डन चौकी पुलिस को सुहेब के परिजनों ने शिकायत देकर बताया कि 23 जनवरी 2026 को सुहेब (उम्र-27 वर्ष) गांव के ही एक लड़के जिशान के पास काम करने के लिए गुरुग्राम के जय विहार में आया था। उस वक्त उसने घरवालों से बात भी की थी। 25 जनवरी को संपर्क नहीं हुआ 25 जनवरी 2026 को सुहेब से कोई बात नहीं हुई तो परिजनों ने जीशान को कॉल किया। जिस पर जिशान ने बताया कि सुहेब मुस्तफाबाद दिल्ली में काम करने की कहकर गया था और वह वापस नहीं लौटा है। जिस पर परिजनों ने सुहेब की तलाश शुरू की। अंतिम बार जीशान के साथ देखा गया केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सूचनाएं एकत्र की तो पता चला कि सुहेब को अंतिम बार जिशान के साथ देखा गया था। पुलिस ने जीशान से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में जिशान ने बताया कि सुहेब की उसने इलेक्ट्रिक वायर से गला दबाकर हत्या कर दी व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके शव को एक कम्बल में लपेट कर प्रकाशपुरी चौक के गंदे नाले में फेंक दिया। पुलिस आरोपी को प्रकाशपुरी चौक गंदा नाले पर लेकर पहुंची व MCG की सहायता से शव को गंदे नाले से बरामद किया गया। सैलून में काम करने के बहाने बुलाया पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी गुरुग्राम में अर्बन कट सैलून में बाल काटने का काम करता है। सुहेब का मृतक की बहन के साथ प्रेम-प्रसंग था, जिसकी रंजिश रखते हुए इसने सुहेब (मृतक) को गुरुग्राम काम करने के बहाने बुलाया। किराए के कमरे में शराब पिला कर मारा सुहेब 23 जनवरी 2026 को उसके पास किराए के कमरे जय विहार में आ गया। 24-25 जनवरी की रात को आरोपी ने सुहेब को शराब पिलाई और फिर इलेक्ट्रिक वायर से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। एक दिन बाद नाले में फेंकी डेडबॉडी 26 जनवरी 2026 को आरोपी ने शव को कंबल में लपेटकर अपने अन्य साथियों की सहायता से प्रकाशपुरी चौक के गंदे नाले में डाल दिया। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी।
गुरुग्राम में बहन के बॉयफ्रेंड का मर्डर:दोस्त ने शराब पिलाकर इलेक्ट्रिक वायर से गला घोंटा, गंदे नाले में फेंकी डेडबॉडी
