हरियाणा के सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ब्रह्म प्रकाश महिला स्वाति पर गलत नजर रखता था और लंबे समय से उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। पड़ोसी होने के कारण उसका स्वाति के घर के नजदीक से आना-जाना था। इसी का फायदा उठाकर परिवार के करीब आया था। मगर, जब उसकी मंशा पूरी नहीं हुई तो उसने सनक में आकर बेहद बेरहमी से महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। हत्या की वारदात इतनी खौफनाक थी कि इलाके में दहशत फैल गई। आरोपी ने पहले महिला की गर्दन चाकू से लगभग धड़ से अलग कर दी, फिर बचाने आए पड़ोसियों पर लोहे की रोड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी का व्यवहार भी लोगों को हैरान कर रहा है। बताया जा रहा है कि तीन हत्याएं करने के बाद वह अपने कमरे पर गया और आराम से खाना खाता रहा। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक और मानसिक व्यवहार की भी जांच कर रही है। ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने ऐसे जोड़ी कड़ियां… तीन हत्याओं के बाद आरोपी ने किए ये दो काम… आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में भी दर्ज है मामला पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर महाराष्ट्र में भी पहले एक मामला दर्ज हो चुका है। उस केस में उसे करीब छह साल की सजा हुई थी। बताया जा रहा है कि उस समय वह ट्रक ड्राइवर का काम करता था। वहीं आरोपी केवल पांचवीं तक पढ़ा हुआ है। आरोपी के मानसिक व्यवहार की भी जांच
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास के साथ-साथ उसके मानसिक व्यवहार और क्राइम पैटर्न की भी जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर पुलिस इसे सनक, जुनून और बदले की भावना से जुड़ा मामला मान रही है। इलाके के लोग अब भी इस खौफनाक वारदात से सहमे हुए हैं। —————————— ये खबर भी पढ़ें… सिक्योरिटी गार्ड ने किया ट्रिपल मर्डर:सोनीपत में युवती के कपड़े उतारे, पड़ोसी कपल ने विरोध किया, तीनों को मार डाला; अरेस्ट हरियाणा के सोनीपत के कुंडली स्थित टीडीआई सिटी में देर रात तीन मर्डर हुए। यहां फ्लैट में रह रहे सिक्योरिटी गार्ड ने एक विवाहिता से छेड़छाड़ की। जबरन उसके कपड़े उतरवा दिए। जब बगल के फ्लैट में रहने वाले कपल ने इसका विरोध किया, तो आरोपी भड़क गया। आरोपी ने लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर कपल के साथ उस विवाहिता को भी मार डाला। (पूरी खबर पढ़ें)
महिला को पाने की नाकामी में साइको-किलर बना सिक्योरिटी गार्ड:अवैध संबंध बनाना चाहता था, कोशिश भी की; 3 हत्याओं के बाद घर में बैठकर खाया खाना
