मुख्य न्यायाधीश वरिष्ठ वकीलों शरत एस जावली और जगदीश चंद्र गुप्ता के निधन के बाद फुल कोर्ट रेफरेंस को संबोधित कर रहे थे। फुल कोर्ट रेफरेंस के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कार विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 20 लोग घायल हैं। विस्फोट में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
