संत सिंगाजी पावर प्लांट…:गर्मी में बढ़ी मांग – 1860 मेगावाट बिजली सप्लाई

Spread the love

गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली की मांग बढ़ने पर श्री संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने उत्पादन तेज कर दिया है। 2520 मेगावाट क्षमता वाले इस प्लांट से वर्तमान में 1860 मेगावाट बिजली बनाई जा रही है। निर्बाध आपूर्ति के लिए इंदिरा सागर जलाशय के हनुवंतिया क्षेत्र में दो इंटेकवेल और तीन पंप लगाए गए हैं। चारों इकाइयों के संचालन में प्रतिदिन लगभग 2 लाख घन मीटर पानी का उपयोग हो रहा है। मुख्य अभियंता जेसी जुनवाल के अनुसार, मांग के अनुरूप उत्पादन जारी है।