इस बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें युवक एक-दूसरे पर टूटते-बरसते नजर आ रहे हैं। इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने गुरुवार काे बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि होटल प्रबंधन की तहरीर के आधार पर भी आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
होटल ग्रैंड निरवाना में हंगामा: नशे में धुत युवकों ने स्टाफ को पीटा व सात गिरफ्तार
