रिटायर्ड जेई को हनीट्रैप में फंसा ₹16.60 लाख ठगे:सिरसा में जानकार से मिला नंबर, महिला ने घर बुला अश्लील वीडियो बनाई; प्लॉट बेचकर चुकाई रकम

Spread the love

हरियाणा के सिरसा में बिजली निगम के रिटायर्ड जेई को हनीट्रैप में फंसाकर 16.60 लाख रुपए ठग लिए गए। ठगी करने वाले गैंग की महिला मेंबर ने पहले रिटायर्ड जेई को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे घर में मिलने बुलाया और कपड़े उतरवा वीडियो बना ली। इसी दौरान महिला के गैंग के अन्य सदस्य वहां आ गए और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की डिमांड की। खुद को फंसा देख पीड़ित ने प्लॉट आदि बेचकर 16.60 लाख रुपए महिला को दे दिए। इसके बाद दोनों में संपर्क टूट गया। इसी दौरान सिरसा पुलिस ने एक दूसरे मामले में महिला और उसके गैंग को पकड़ लिया। रिटायर्ड जेई ने महिला को पहचान लिया और थाने पहुंचकर अपने साथ ठगी की शिकायत दी। इस पर पुलिस ने गैंग के सदस्य को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाकर पूछताछ की तो ठगी के इस मामले का भी खुलासा हो गया। बता दें कि पीड़ित रिटायर्ड जेई वर्तमान में शहर की एक नामी संस्था के प्रधान भी हैं। कैसे महिला ने उन्हें फंसाया, क्या-क्या बिकवाकर रकम ठगी और क्या पुलिस ने गैंग के बारे में बताया? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले जानिए जाल में कैसे फंसा रिटायर्ड जेई… गैंग पुलिस के हत्थ चढ़ा तो रिटायर्ड जेई ने महिला काे पहचाना
करीब दो माह पहले पूजा और उसके सहयोगी किडनैपिंग और ठगी के एक दूसरे मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस बार इन लोगों ने एक व्यक्ति को फर्जी आईडी बनाकर अपने जाल में फंसाया था। बाद में जब वह मिलने आया तो उसे किडनैप कर 20 लाख की डिमांड की थी। आरोपियों ने कुछ रकम ली ही थी कि पुलिस उन तक जा पहुंची। मीडिया में गैंग के फोटो और वीडियो सामने आए तो रिटायर्ड कर्मी को पता चला गया कि उसे ठगने वाली महिला तो एक गिरोह चला रही है, जो लोगों को फंसाने का काम करता है। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। शातिर महिला ने ऐसे बनाया गिरोह… ननद से सीख ले बनाया ठग गिरोह : शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि रिटायर्ड जेई की शिकायत पर महिला और उसके गैंग के सदस्यों को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से बाहर लगाया गया। पूछताछ में पूजा ने बताया कि उनकी सरगना सुमन है। सुमन ने हनीट्रैप का खेल उसने अपनी ननद से सीखा था। उसकी बाजेकां के सुरेश से जान-पहचान थी, जिसके साथ प्लान बनाया और पूजा अन्य लोगों को गिरोह में शामिल कर लिया। इनके गैंग में 10 से 12 सदस्य है। दबाव बनाकर करते थे वसूली : पुलिस के अनुसार, इससे पहले इस गैंग ने फेसबुक पर सिरसा के ही जसवंत को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उसे बातों में फंसाकर मिलने बुलाया था। जसवंत की जयदेव चौक के पास गाड़ी खड़ी करवाई और अपने साथी बुला लिए। उन्होंने गलत काम करने के लिए दबाव बनाकर जसवंत को बंधक बना लिया था। इसके बाद उसे छोड़ने के नाम पर 20 लाख रुपए की डिमांड की। पुलिस के सामने कबूला गुनाह : गिरोह ने पीड़ित का फोन और कुछ नकदी भी छीनी थी। मामले में 28 नवंबर की रात को पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने पर रेड कर दो महिलाओं समेत 8 लोगों को दबोचा था। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया था कि लोगों को गुमराह कर वे लूटपाट का काम करते हैं। कई वारदातों का खुलासा पुलिस ने किया था। ठगी के शिकार हुए जसवंत-सुभाष ने खोली थी गैंग की पोल… लड़की बन फंसाया और साथी बुलाए : पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ गांव चिलकनी ढाब के जसवंत और सुभाष ने पुलिस को शिकायत दी थी। दोनों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले उनकी फेसबुक आईडी पर खुशी नाम की लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। दोनों ने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली, फिर दो दिन बाद जसवंत को फेसबुक मैसेंजर पर उक्त लड़की ने इमोजी भेजा। इसके बाद हेलो लिखकर जसवंत ने पूछा, “आप कौन हो।” लड़की ने कहा- “मैं खुशी हूं।” इसके बाद मेरे मोबाइल पर कॉल आई और कहा कि मैं खुशी बोल रही हूं। मिलने के लिए बुलाया घर : इसके बाद खुशी ने कहा कि आप मेरे घर फतेहाबाद आ जाओ, वहीं मिलकर बात करेंगे। जसवंत व उसका दोस्त सुभाष चंद्र गाड़ी लेकर फतेहाबाद के पपीहा पार्क के पास पहुंच गए। वहां पर हमें तीन लड़कियां मिली, जिसमें से एक ने अपना नाम खुशी बताया। तीनों गाड़ी में बैठ गईं और वहां पर उसके कपड़े उतार दिए। युवकों ने आकर की पिटाई : कुछ ही देर में दो युवक आए और उसकी पिटाई करने लगे। युवकों ने उससे कहा कि वे उसकी पत्नी के साथ गलत काम कर रहे थे। समझौता करने के नाम पर 20 लाख मांगे। आरोपियों ने उनको 8-10 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और फोन छीन लिए। डर के मारे उन्होंने 90 हजार कैश और 50 हजार रुपए ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर करवा दिए। सुमन व सुरेश को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पुलिस : शहर थाना पुलिस ने आरोपियों पर किडनैपिंग, धमकी एवं विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उनमें बाजेकां का सुरेश कुमार, दलबीर सिंह, गांव माधोसिंघाना का शिव कुमार, गांव बेगू का राजकुमार, हिसार जिले के गांव डाटा का राजेश कुमार, जींद जिले के उचाना का मनोज कुमार, भट्टू कलां, जिला फतेहाबाद की सुमन और फतेहाबाद के गांव डांगरा खेड़ा की पूजा रानी शामिल हैं, जिनको गिरफ्तार किया जा चुका है।