झज्जर के गांव मातनहेल में बेटे के सामने ही पिता ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस मामले में मृतक के बेटे के बयान पर कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान गांव मातनहेल निवासी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, मृतक के आंगन में बैठा हुआ था, जबकि उसका बेटा खाना खा रहा था। इसी दौरान मृतक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही बेटा भागा, लेकिन तब तक पिता मौत हो चुकी थी। आर्मी से रिटायरमेंट के बाद घर पर रहता था मृतक मृतक, आर्मी में हवलदार के पद पर कार्य करता था, जो 2017 में रिटायर हो चुका है। रिटायरमेंट के बाद मृतक अपने घर पर ही रहता था। मृतक का एक बेटा है, जिसकी शादी हो चुकी है। सुबह करीब 7 बजे मृतक ने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया है। पुलिस मामले में कर रही जांच साल्हावास थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें एक व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में भेजा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
झज्जर में रिटायर आर्मी जवान ने किया सुसाइड:बेटे के सामने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस ने शुरू की जांच
