लखनऊ और प्रतापगढ़ में तेज आंधी के साथ बारिश:44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बांदा सबसे गर्म शहर रहा

Spread the love

यूपी में बारिश और आंधी का सिलसिला जारी है। गुरुवार तड़के लखनऊ और प्रतापगढ़ में आंधी साथ बारिश हो रही है। वहीं प्रयागराज में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। तेज हवा चल रही है। आज 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वही,16 डिग्री के साथ बिजनौर में सबसे ठंडी रात रही। बुधवार को देवरिया, मऊ, गोरखपुर और महाराजगंज में बारिश हुई। वहीं, बुंदेलखंड में मौसम बिगड़ा हुआ नजर आया। यहां ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- गुरुवार को तराई और दक्षिणी जिलों में हल्की बूंदाबांदी संभावित है। शुक्रवार से बारिश थमने के बाद अगले सात दिनों में तापमान में 8 से 10 डिग्री तक की बढ़त आएगी। मौसम की तस्वीरें-
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम ?