राहुल गांधी ने सोमवार को कन्याकुमारी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण AIADMK नेतृत्व ने BJP के सामने घुटने टेक दिए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी AIADMK के जरिए तमिलनाडु में घुसने की कोशिश कर रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि RSS द्रविड़ विचारधारा से नफरत करता है लेकिन तमिलनाडु पर राज करना चाहता है। हम तमिल भाषा की रक्षा करने के अपने संकल्प पर दृढ़ हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष ने परिसीमन विधेयक को हरा दिया। उनकी पार्टी राज्यों के प्रतिनिधित्व को खत्म नहीं होने देगी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज बंगाल के बहरामपुर, कांथी और बिष्णुपुर जिले में रोड शो और जनसभा करेंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तमलुक, एगरा और केशियाड़ी में रोड शो करेंगे। आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू भी आज से 2 दिन के तमिलनाडु दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। चुनाव से जुड़े रविवार के 4 अपडेट्स… चुनावी राज्यों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
कन्याकुमारी में राहुल बोले-AIADMK ने BJP के सामने घुटने टेके:RSS को द्रविड़ विचारधारा से नफरत, लेकिन तमिलनाडु पर राज करना चाहता है
