21 अगस्त को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी थी। मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ था। इस सत्र में 32 दिनों में 21 बैठकें हुईं।
संसदीय कार्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 12 विधेयक लोकसभा और 15 विधेयक राज्यसभा में पारित किए गए। संसद के दोनों सदनों द्वारा कुल 15 विधेयक पारित किए गए। इसके अलावा लोकसभा में एक विधेयक वापस लिया गया।
उल्लेखनीय है कि सत्रावसान संसद के एक सत्र की औपचारिक समाप्ति है। यह संसद के कार्य को समाप्त करता है और संसद के नए सत्र की शुरुआत से पहले की अवधि को संदर्भित करता है, जो एक समारोह के साथ शुरू होता है। सत्रावसान के बाद संसद की कार्यवाही, विधेयक, प्रश्न और अधिकांश संसदीय कार्य समाप्त हो जाते हैं, जब तक कि नया सत्र शुरू नहीं होता।
———–
