सोनीपत में राष्ट्रीय जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 18 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई के साथ FIR की तैयारी है। नगर निगम सोनीपत के आयुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी की ओर से पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर जनगणना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। पत्र में कहा गया है कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें नियुक्त कर्मचारियों का बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहना या कार्य करने से इनकार करना जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 का उल्लंघन है। इनमें सरकारी स्कूलों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, महिला एवं बाल विकास विभाग और नगर निगम से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। नगर निगम प्रशासन के अनुसार कई सरकारी और निजी संस्थानों के कर्मचारियों को एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन बार-बार निर्देश देने और पर्याप्त अवसर देने के बावजूद उन्होंने ड्यूटी नहीं निभाई। इससे जनगणना कार्य प्रभावित हुआ। इसी को गंभीर मानते हुए नगर निगम ने पुलिस प्रशासन को सूची भेजकर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वार्ड-1 से वार्ड-7 तक कई कर्मचारी सूची में शामिल नगर निगम द्वारा जारी सूची में वार्ड नंबर-1 से लेकर वार्ड नंबर-7 तक कई कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। वार्ड नंबर-1 में जैन विद्या मंदिर स्कूल की एन्यूमरेटर शालू को अनुपस्थित बताया गया है। वार्ड नंबर-2 में हिंदू विद्यापीठ स्कूल की मोनिका कौशिक का नाम सूची में शामिल है। वहीं वार्ड नंबर-3 में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की सुनीता देवी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। वार्ड नंबर-5 में जीएसएसएस शाहपुर तुर्क के प्रवीण राठी और जीएमएस धतूरी की सुमन को ड्यूटी से गैरहाजिर बताया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर-6 में जीएचएस लेहराड़ा के संदीप खत्री और जीपीएस पिपली खेड़ा के राकेश का नाम शामिल है। वार्ड नंबर-7 में जीएमएस बहालगढ़ की गीतिका कमरा, नगर निगम सोनीपत के सुधीर और जीएसएसएस पुरखास के संदीप कुमार को सूची में रखा गया है। कई स्कूलों और विभागों के कर्मचारियों पर कार्रवाई की सिफारिश सूची में वार्ड नंबर-8, 11, 14, 17, 18 और 21 के कर्मचारी भी शामिल हैं। वार्ड नंबर-8 में जीपीएस लल्हेडी खुर्द के उमेद सिंह का नाम दर्ज किया गया है। वार्ड नंबर-11 में जीएमएस लिवासपुर की नीरा और सरकारी पॉलिटेक्निक टाउन सोनीपत के सुरेंद्र पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इसके अलावा वार्ड नंबर-14 में जीएचएस हसनपुर की परमिला, वार्ड नंबर-17 में महिला एवं बाल विकास विभाग की राजबाला तथा वार्ड नंबर-18 में जीएचएस राय के शुभम और जीपीएस कालूपुर की अनीता को अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची में रखा गया है। वार्ड नंबर-21 में महिला एवं बाल विकास विभाग की निर्मल का नाम भी शामिल है। पुलिस को जल्द कार्रवाई के निर्देश
नगर निगम आयुक्त की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त, पुलिस आयुक्त, सभी विभागाध्यक्षों और सिविल लाइन थाना प्रभारी को भी भेजी गई है। प्रशासन ने मामले को गंभीर बताते हुए जल्द एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनगणना ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मचारियों पर FIR की तैयारी:18 अधिकारी-कर्मचारियों पर लटकी तलवार; नगर निगम ने पुलिस को भेजी सूची
