सिरमौर में पंचायत प्रधान ने जनहित में पौने पांच वर्षों का मानदेय किया दान

Spread the love

प्राइमरी स्कूलों को दान पूरी पंचायत में आने वाले 6 प्राइमरी स्कूलों को 21-21 हजार रुपये दिए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों को दान पूरी पंचायत में आने वाले 6 आंगनबाड़ी केंद्रों को भी 21-21 हजार रुपये दिए जाएंगे। शेष राशि उपयोग भगवान परशुराम मंदिर और मां ठारी के निर्माण में लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रधान ने सामुदायिक भवन (भण्डार) निर्माण मशवा के लिए पांच विश्वा से अधिक यानि दस लाख रुपये की जमीन श्रमदान की है। यह दान न केवल उनकी उदारता को दर्शाता है, बल्कि उनके पंचायत के प्रति समर्पण और अपनत्व को भी कहीं न कहीं प्रदर्शित करता है