(संशोधित) अमेठी पुलिस ने खोए हुए 75 मोबाइल फोन किए बरामद

Spread the love

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि इन मोबाइल फोन को विभिन्न जनपदों लखनऊ, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, बाराबंकी, रायबरेली, गोरखपुर के साथ ही राजस्थान, हरियाणा और पंजाब राज्यों से बरामद किया गया है। ये सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों से खो गए थे।

शनिवार को अमेठी पुलिस ने इन सभी मोबाइल फोन को उनके धारकों को सुपुर्द किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनता के प्रति जिम्मेदारी का उदाहरण है।