हरियाणा के फतेहाबाद में नशे के लिए बदनाम इलाके में नशा विरोधी जागरूकता यात्रा निकालने को लेकर BJP नेता और पुलिस के बीच ठन गई है। भाजपा किसान मोर्चा के सचिव रहे भवानी सिंह ने गुरुनानकपुरा मोहल्ले में शनिवार को यह यात्रा निकालने का ऐलान किया है। भवानी सिंह का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें नोटिस पत्र भेजकर यह यात्रा स्थगित करने को कहा। जिसमें कहा गया कि पुलिस को आशंका है कि वहां झगड़ा हो सकता है। इस पर भाजपा नेता ने एसपी-डीसी से लेकर डीजीपी तक को लेटर लिखा कि यह यात्रा निकालनी जरूरी है और जरूर निकालेंगे। सिक्योरिटी मुहैया कराना एसपी व पुलिस की जिम्मेदारी है। इस संबंध में फतेहाबाद SP सिद्धांत जैन ने कहा कि वहां पुलिस पहले ही अपना काम कर रही है। किसी भी व्यक्ति को कोई ऐसा स्टेप नहीं लेना चाहिए, जिससे गैरजरूरी परिस्थिति बने। बाकी उनकी चॉइस है। पढ़िए इस मोहल्ले के बारे में जो नशे के लिए कुख्यात.. पिछले एक महीने में ही 15 नशा तस्कर पकड़े जा चुके
पुलिस के आंकड़े ही बता रहे हैं कि गुरुनानकपुरा मोहल्ले में पिछले एक महीने में ही नशा तस्करी के आरोप में 15 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मोहल्ला क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत छह केस दर्ज किए हैं, जिनमें नशा बेचने और नशा करने के मामले शामिल हैं। यहां कई परिवारों के नशा तस्करी में शामिल होने की शिकायतें मिलती रही हैं। 7 महीने से 25 पुलिसकर्मी गश्त पर, मोहल्ले में 4 नाके
गुरुनानकपुरा मोहल्ले में नशा तस्करी के मामलों को देखते हुए एसपी सिद्धांत जैन ने करीब सात महीने पहले ही यहां नाके लगवा दिए थे। यहां चार नाके लगे हुए हैं, जिन पर दो-दो पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके अतिरिक्त 25 पुलिसकर्मी दिन-रात शिफ्टवाइज गश्त करते हैं। इसके बावजूद नशा तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। गांवों में जा रहा नशा, अयाल्की में कई जवानों की मौत
भाजपा नेता भवानी सिंह का आरोप है कि गुरुनानकपुरा मोहल्ले से आसपास के गांवों में भी नशा जा रहा है। उनका दावा है कि जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर ही स्थित गांव अयाल्की में पिछले डेढ़ साल में 27 से ज्यादा युवाओं की मौत हो चुकी है। उनका आरोप है कि गुरुनानकपुरा मोहल्ला में महिलाएं भी नशा तस्करी में शामिल हैं। 3 पॉइंट में समझिए क्यों यात्रा निकालने की नौबत आई… यात्रा को लेकर यह बोले भवानी सिंह… एसपी सिद्धांत जैन ने क्या कहा… 14 दिन में 70 सर्च अभियान, 52 केस, 77 तस्कर पकड़े
फतेहाबाद पुलिस ने 25 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक 14 दिनों में पूरे जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 52 केस दर्ज किए। 77 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। 1 क्विंटल 20 किलो चूरापोस्त, 250 ग्राम हेरोइन, साढ़े 30 किलोग्राम गांजा, 1054 नशीली गोलियां और 500 ग्राम अफीम बरामद की। 70 सर्च अभियान चलाए गए हैं।
फतेहाबाद में नशा विरोधी यात्रा रुकवाने में लगी पुलिस:BJP नेता ने कहा-पाकिस्तान में तो नहीं निकाल रहे; SP बोले- गैरजरूरी परिस्थिति न बनाएं
