हिसार के पटेल नगर में दोपहर बाद 5 से 6 अज्ञात युवकों ने व्यापारी और उसके सहयोगी पर हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी सुनील भटेजा घायल हो गए हैं। घटना के बाद से पटेल नगर के दुकानदारों में रोष है और विरोध स्वरूप उन्होंने पूरी मार्केट बंद कर दी। पटेल नगर मार्केट के प्रधान वासुदेव शर्मा ने बताया कि व्यापारी के सिर और पैर चोट लगी है और उनके यहां सामान उतारने आए कैंपर ड्राइवर पर भी हमला किया गया है। व्यापारियों ने कहा कि पटेल नगर में आए दिन वारदात होती हैं, मगर पुलिस का इस ओर ध्यान नहीं है। घटना के बाद सारे व्यापारी एकत्रित होकर पीएलए पुलिस चौकी गए हैं। वहीं प्रधान का कहना है कि हमलावर रेहड़ी संचालक हैं और उनकी जब तक पुलिस गिरफ्तारी नहीं करती वह मार्केट को बंद रखेंगे। पीएलए चौकी में व्यापारी और रेहड़ी संचालक भिड़े
वहीं पूरे मामले के बाद व्यापारी और रेहड़ी संचालक पुलिस थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पीएलए पुलिस चौकी प्रभारी अनूप कुमार दोनों पक्षों को शांत करवाते नजर आए। व्यापारियों ने कहा कि आए दिन व्यापारी डर के साए में व्यापार कर रहे हैं। इस घटना में जो भी आरोपी हैं पुलिस उनको तुरंत गिरफ्तार करे। बाजार में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। उनको जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। इस दौरान मार्केट के दुकानदारों व महिलाओं में आपस में बहस हो गई। पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े
वहीं पटेल नगर के व्यापारियों द्वारा थाने में एकत्रित होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। मार्केट प्रधान वासुदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है और दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस जब तक सभी आरोपियों को नहीं पकड़ती वह मार्केट को पूरी तरह बंद रखेंगे। दुकान में चाकू-छोरी लेकर घुसे
वहीं राम हार्डवेयर दुकान के बाहर बैठी संचालक सुनील की पत्नी ने बताया कि हमारी दुकान का काम पड़ोस में चल रहा है। हमारा सामान आया था वह गलती से रेहड़ी पर टच कर गया इतने में 5 से 6 लोग जिनके हाथ में चाकू और छोरी थे वह दुकान में घुस आए और पत्थरों व ईंटों से हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाई है। महिला ने बताया कि उनके पति को चोटें आई हैं और वह थाने में गए हैं।
हिसार में दुकान में घुसकर व्यापारी पर हमला:ईंट-पत्थरों से किया वार, पटेल नगर मार्केट बंद, हंगामे के बीच पुलिस ने 3 आरोपी पकड़े
