पांच गांवों के नगरपालिका में शामिल होने से बदल गए भाजपा-कांग्रेस के समीकरण

Spread the love

पांच गांवों के नगरपालिका में शामिल होने से बदल गए भाजपा-कांग्रेस के समीकरण

हल्द्वानी, 10 जुलाई (हि.स.)। पांच गांवों के नगरपालिका में शामिल होने से भाजपा-कांग्रेस के समीकरण गए है। रामनगर में जिला पंचायत सदस्य की तीन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस को सीट बचाने की जद्दोजहद करनी पड़ रही है। मालधन सीट पर कांग्रेस ने निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य पर ही दांव खेला है।

रामनगर में मालधन चंद्रनगगर, चिल्किया और सांवल्दे सीट हैं। पिछली बार चिल्किया सीट पर भाजपा के नरेंद्र चौहान, सांवल्दे में भाजपा के किशोरी लाल और मालधन सीट पर कांग्रेस की मीरा चुनाव जीती थीं। इस बार पांच गावों को नगर पालिका में शामिल किया गया है, जिसके चलते कुछ समीकरण बदले हैं। ऐसे में बदले समीकरण के बीच कांग्रेस, भाजपा की साख दांव पर लगी है। इस बार भाजपा ने चिल्किया में सीता देवी, सांवल्दे में दीप चंद्र आर्य और मालधन सीट पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल किशोर की पत्नी अनीता आर्य को चुनाव मैदान में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस ने निवर्तमान पंचायत सदस्य मीरा को ही मालधन सीट से, चिल्किया से योगिता गोस्वामी, सांवल्दे से आशा उर्फ ममता आर्य को चुनाव मैदान में उतारा है।