चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत के हरियाणा दौरे का आज (10 जनवरी) दूसरा दिन है। सुबह वह हिसार के बरवाला पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने नवस्थापित एसडीजेएम न्यायालय का उद्घाटन एवं न्यायिक परिसर का शिलान्यास किया। उनका स्वागत करने कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और रणबीर गंगवा पहुंचे थे। यहां अपने संबोधन में CJI ने कहा- ज्युडिशियरी कोर्ट कॉम्पलेक्स की इमारतें तो बन जाएंगी, मगर यह तभी कामयाब होंगी, जब न्याय का खून इनमें दौड़े और इनमें गरीब का दर्द समझने की क्षमता हो। CJI आज हांसी जिले के नारनौंद स्थित अपने पैतृक गांव पेटवाड़ जाएंगे, जहां ग्रामीण उनका स्वागत करेंगे। गांव के खेल स्टेडियम में उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया है। इसके अलावा, CJI गांव में अपने स्कूल जाएंगे। वहीं, हिसार स्थित अपने पुराने कॉलेज गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में एलुमनी मीट में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। यहां जननायक जनता पार्टी (JJP) सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला, पूर्व मंत्री संपत सिंह समेत उनके 12 क्लासमेट और 2 शिक्षक भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। CJI के दौरे के PHOTOS… CJI के दौरे के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
CJI के हरियाणा दौरे का दूसरा दिन:बरवाला में SDJM कोर्ट का उद्घाटन किया, बोले- ये तभी कामयाब होंगे जब न्याय का खून इनमें दौड़े
