भारतीय कुश्ती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और रेसलरों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से ओलंपियन बजरंग पूनिया एक नई प्रोफेशनल लीग शुरू करने जा रहे हैं। इस लीग का नाम ‘ओरका रेसलिंग लीग’ रखा गया है, जिसकी शुरुआत नवंबर में होने जा रही है। बजरंग पूनिया इस समय देश और विदेश की फ्रेंचाइजियों से बातचीत कर रहे हैं। लीग में दुनिया भर से कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीमें और खिलाड़ी शामिल होंगे। बजरंग पूनिया ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य रेसलर्स को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उनका सम्मान करना रहेगा। इंस्टाग्राम पर शेयर किया विडियो ओरका रेसलिंग लीग को लेकर बजरंग पूनिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में संगीता फोगाट और बजरंग पूनिया साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए लीग की रूपरेखा और उद्देश्य को साझा किया गया है। बजरंग पूनिया ने कहा कि इस लीग में दुनिया भर के शीर्ष पहलवानों को शामिल किया जाएगा, ताकि रेसलिंग को ग्लोबल पहचान मिल सके। खिलाड़ियों के ऑक्शन से बनेंगी टीमें ओलिंपियन रेसलर बजरंग पूनिया ने बताया कि लीग की सबसे खास बात यह होगी कि खिलाड़ियों को ऑक्शन के जरिए टीमों में शामिल किया जाएगा। खिलाड़ियों को अलग-अलग ग्रेड में बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि लीग में 8 टीमों में खिलाड़ी ग्रेड के हिसाब से लिए जाएंगे। लीग में खिलाड़ियों की 4 ग्रेड होंगी जिनमें A ग्रेड के खिलाड़ी सबसे ऊपर की श्रेणी में रहेंगे और डी ग्रेड के खिलाड़ी अंतिम श्रेणी में होंगे। ए ग्रेड खिलाड़ी की होगी बेस वैल्यू 35 हजार डॉलर बजरंग पूनिया ने बताया कि देश और दुनिया के खिलाड़ियों के लिए अंतर राष्ट्रीय स्तर की एक लीग जल्द शुरू होने जा रही है। इसके लिए खिलाड़ियों को 4 कैटेगरी में रखा जाएगा। A ग्रेड से डी ग्रेड तक जिसमें ए ग्रेड के खिलाड़ियों की बेस प्राइस वैल्यू 35 हजार डॉलर इंडियन करेंसी में करीब 35 लाख रुपए से शुष् होगी और डी ग्रेड के खिलाड़ी की बेस वैल्यू मिनिमम 6 हजार डॉलर इंडियन करेंसी में करीब साढ़े 5 लाख रुपए रहेगी। 8 फ्रेंचाइजी इंटरनेशनल, वर्ल्ड में होगी चमक बजरंग पूनिया ने बताया कि, भारत, यूके, कनाडा और यूएसए समेत अलग अलग देशों की देशों की 8 इसमें शामिल होंगी। फ्रेंचाइजी को लेकर बातचीत चल रही है। यदि कोई फ्रेंचाइजी अधिकार लेना चाहेगी, तो फ्रेंचाइजी ऑक्शन भी कराया जाएगा। इस तरह हर स्तर के खिलाड़ी को लीग में खेलने का मौका मिलेगा। रेसलरों को मिलेगा आर्थिक संबल
बजरंग पूनिया ने साफ किया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य रेसलरों को सिर्फ मंच देना नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना भी है। खिलाड़ियों को स्पॉन्सर भी दिलाए जाएंगे, ताकि उन्हें आर्थिक मदद भी मिल सके। इस लीग में टीमें, एटलस टाइटन्स- USA, इंद्रा वॉरियर्स- INDIA, नियो-टोक्यो ड्रैगंस- Japan, ट्रू नॉर्थ टाइटंस- Canada, लिब्रे वैन गार्ड, ब्रिटानिया ब्रॉलर्स- UK इन टीमों के नाम बजरंग पूनिया द्वारा शेयर किए गए हैं। मैट पर दिखेगा ग्लोबल जलवा बजरंग पूनिया ने बताया कि ओरका रेसलिंग लीग में दुनिया की 8 फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ी मैट पर अपना जलवा दिखाएंगे। उनका कहना है कि यह लीग भारतीय कुश्ती के साथ ही वर्ल्ड के खिलाड़ियों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। इस लीग से वर्ल्ड के रेसलर्स को प्रोफेशनल रेसलिंग का मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा। ओलंपियन बजरंग पूनिया की ओरका रेसलिंग लीग न सिर्फ भारतीय कुश्ती को नई पहचान देगी, बल्कि रेसलरों के भविष्य को भी मजबूत बनाएगी। नवंबर से शुरू होने वाली यह लीग खेल जगत में बड़ा धमाका करने को तैयार है। बजरंग पूनिया का जन्म झज्जर जिले के गांव खुड्डन में हुआ और यहीं पर पले बड़े हुए हाल ही में बजरंग पूनिया सोनीपत में रहते हैं।
ओलिंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ला रहे ओरका रेसलिंग लीग:नवंबर से आगाज, दुनिया भर के पहलवान दिखाएंगे दमखम, ऑक्शन से बनेगी टीमें
