हरियाणा के अहीरवाल में 2 राजनीतिक परिवारों के बीच अब रिश्तेदारी बन गई है। पूर्व मंत्री अभय सिंह की दोहती व RPS ग्रुप डिप्टी CEO का रिश्ता तय हो गया है। दोनों परिवारों ने वीरवार को महेंद्रगढ़ के कनीना में रोके की रस्म को पूरा किया। RPS ग्रुप की चेयरमैन पवित्रा राव के बेटे कुनाल ने DU से बीकॉम और MBA किया है। UPSC की तैयारी उन्होंने की है लेकिन जब उस दिशा में रिजल्ट अपेक्षानुसार नहीं मिला तो RPS ग्रुप के डिप्टे CEO के पद पर जॉइन कर लिया। वहीं उनकी होने वाली पत्नी आयुषी यादव ने पीयू चंडीगढ़ से LLB की पढ़ाई की है। आयुषी भी यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं, उनका प्री क्लियर भी हुआ लेकिन वे मेंस में चूक गई। दैनिक भास्कर ऐप से कुनाल के चाचा मनीष राव व आयुषी के मामा डॉ. यशपाल यादव IAS ने बताया कि नवंबर 2026 में दोनों परिवार शादी प्लान कर रहे हैं। एक माह के बाद रिंग सैरेमनी का कार्यक्रम होगा, जो गुरूग्राम में प्रस्तावित है। अब जानिए आयुषी यादव का परिवार……. गुरुग्राम में रहता है आयुषी का परिवार : आयुषी यादव मूल रूप से महेंद्रगढ़ के ठाठवाड़ी गांव की रहने वाली हैं और फिलहाल उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है। आयुषी के पिता का निधन उनके बचपन में हो गया था। आयुषी के मामा डॉ. यशपाल यादव 2011 बैच के IAS अधिकारी हैं। पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव रिश्ते में आयुषी के नाना हैं। भाई IPS और भाभी IAS अफसर: आयुषी के भाई आयुष यादव IPS ऑफिसर हैं, जो फिलहाल हरियाणा के रोहतक में बतौर ASP तैनात हैं। वहीं उनकी भाभी अंकिता IAS अफसर हैं, जो रोहतक के सांपला में बतौर SDM सेवारत हैं। जिन्होंने 2022 बैंच में 28वीं रैंक हासिल की थी। IIT रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद कॉलेज प्लेसमेंट में उन्हें 22 लाख के पैकेज वाली जॉब भी मिली। उन्होंने दो साल तक कॉरपोरेट में काम किया।
चार पॉइंट में समझिए RPS डिप्टी CEO की फैमिली महेंद्रगढ़ के कनीना से हैं कुनाल यादव : कुनाल यादव मूल रूप से महेंद्रगढ़ के कनीना गांव से हैं। उनके पिता नरेंद्र यादव पेशे से वकील हैं, जो महेंद्रगढ़ बार के 2 बार प्रधान रहे हैं। उनकी मां RPS ग्रुप की चेयरमैन हैं तथा उनके चाचा मनीष राव RPS ग्रुप के CEO हैं। 1998 में शुरू हुआ था RPS ग्रुप : कुनाल के दादा डॉ. ओपी यादव ने वायु सेना में भर्ती होकर 1962 में भारत-चीन युद्ध में तथा 1968 से 1971 में भारत-पाक युद्ध में भी हिस्सा लिया। वर्ष 1977 में वायु सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बतौर अधिवक्ता सक्रिय रहे। 1998 में शुरू किए गए RPS ग्रुप के वर्तमान में 18 स्कूल, 7 डिग्री कॉलेज व वेटरनरी कॉलेज चल रहे हैं। जिनमें करीब 45 हजार विद्यार्थी और 7 हजार कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नजफगढ़ से MLA रहे हैं नाना: कुनाल यादव के नाना कंवल सिंह यादव दिल्ली के नजफगढ़ से MLA रहे हैं। वहीं RPS के चेयरमैन मनीष राव भी BJP से अटेली विधानसभा से टिकट मांग रहे थे हालांकि बाद में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को वहां से उम्मीदवार बनाया गया था।
अहीरवाल के 2 राजनीतिक परिवारों के बीच अब रिश्तेदारी:पूर्व मंत्री अभय सिंह की दोहती-RPS के डिप्टी CEO का रिश्ता, भाई-भाभी हरियाणा में IAS-IPS
