ऋषिकेश का नाम आते ही सबसे पहले योग, गंगा आरती और एडवेंचर स्पोर्ट्स की तस्वीर सामने आती है. लेकिन अब यह शहर एक नई वजह से भी युवाओं और टूरिस्ट्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, और वह हैं यहां के खूबसूरत बीच. गंगा किनारे फैली सफेद रेत, शांत माहौल और प्राकृतिक नजारे इन जगहों को बेहद खास बना देते हैं. राम झूला के पास गोवा बीच हो या शिवपुरी का व्हाइट सैंड बीच, हर लोकेशन का अपना अलग आकर्षण है. कहीं सुकून मिलता है, कहीं एडवेंचर और कहीं नेचर का अनोखा संगम देखने को मिलता है. अगर आप ऋषिकेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन शानदार बीचों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.
गोवा जाने की जरूरत नहीं! ऋषिकेश में ही मिल रहे White, Pink और Goa जैसे सीक्रेट बीच, ट्रैवलर्स हो रहे क्रेजी
