Sunday, 28 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

entertainment

विद्रोह करने आ रहे हैं राजे… अब घर बैठे देख सकेंगे रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, जानें ओटीटी डिटेल्स

INT News26 June 2026 at 03:36 pm

Raja Shivaji OTT Release: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही जबरदस्त धमाका किया था. अब बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. 1 मई 2026 को रिलीज हुई इस मराठी पीरियड ड्रामा फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. अब नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर ‘राजा शिवाजी’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है.

Where To Watch Raja Shivaji On OTT: कब और कहां देखें ‘राजा शिवाजी’?

26 जून को नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की स्ट्रीमिंग अनाउंसमेंट की. पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “विद्रोह करने आ रहे हैं राजे.” नेटफ्लिक्स ने यह भी कन्फर्म किया कि फिल्म मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी.

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Raja Shivaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

‘राजा शिवाजी ’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और मराठी सिनेमा का नया रिकॉर्ड बना दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 114.8 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. वहीं भारत में फिल्म ने दो हफ्तों और तीसरे वीकेंड तक 101.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके अलावा ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 4.9 करोड़ रुपये कमाए. जियो स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ‘राजा शिवाजी’ को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बताया.

View this post on Instagram

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

Raja Shivaji Star Cast: दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए हैं. खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन भी खुद रितेश देशमुख ने किया है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री और जेनेलिया देशमुख जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए. इसके अलावा महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते ने भी फिल्म अभिनय किया है.