Sunday, 28 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

national

28 मई से 3 जुलाई तक भारी बारिश, गरज-चमक के साथ 70 kmph की रफ्तार से चल सकती है हवा

INT News28 June 2026 at 07:29 pm

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक देश के कई राज्यों में गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 30 जून से 3 जुलाई के दौरान इन इलाकों में जोरदार बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 2 और 3 जुलाई को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, 1 से 3 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और 30 जून से 3 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 30 जून से 3 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. वहीं झोंकों की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. 28 जून से 3 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने के आसार हैं.

दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाण, यूपी-राजस्थान में बारिश

28 जून से 2 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं. कई इलाकों में मानसून की बारिश होने की संभावना है. 28 से 30 जून के दौरान पंजाब में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक 29 जून से 3 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 28 से 30 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 28 जून से 3 जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश हो सकती है. 30 जून से 3 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

मध्य भारत में बारिश के साथ तेज हवा

28 जून से 3 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 28 जून से 1 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और 28 जून को विदर्भ में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं 2 से 3 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 28 जून से 3 जुलाई के दौरान विदर्भ और 28 जून से 3 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं. 1 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है. भारी वर्षा की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 से 30 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 और 29 जून और छत्तीसगढ़-विदर्भ में 28 जून से 3 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

बिहार-झारखंड समेत पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और बिहार में अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28 जून से 1 जुलाई के बीच तूफानी हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 जून से 3 जुलाई तक कई इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. खासकर असम और मेघालय में अगले दो तीन अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

पश्चिम भारत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा

कोंकण और गोवा में पूरे सप्ताह बारिश जारी रहने की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भी कई स्थानों पर बारिश होगी. कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी-तूफान आने की संभावना है.

दक्षिण भारत में भी कई राज्यों के लिए अलर्ट

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. केरल में 28 और 29 जून को बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Also Read: बिहार में अगले 72 घंटे मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम