sports
येलो कार्ड की जगह जेब से निकला कुछ ऐसा, जिसे देखकर सन्न रह गया खिलाड़ी; वायरल वीडियो देख लोटपोट हो रही दुनिया

Most Beautiful Yellow Card in Football History: फुटबॉल के मैदान पर अमूमन खिलाड़ियों और रेफरी के बीच का तनाव ही देखने को मिलता है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा होता है जो इतिहास बन जाता है. सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली यह घटना खेल जगत के सबसे मजेदार और यादगार पलों में से एक है. चलिए, इस दिलचस्प और दिल जीत लेने वाले वाकये की पूरी कहानी जानते है.
🇵🇹 Security asked Cristiano Ronaldo to check his bags. He jokingly started taking off his glasses too.😭😭 pic.twitter.com/vRuJFzpYPv
— The Nassr Tribune™️ (@AlNassrTribune) June 24, 2026
जब रेफरी बनी ब्राजीलियाई स्टार काका की फैन
दरअसल, यह पूरा वाकया साल 2019 का है. जब इजराइल में एक चैरिटी मैच का आयोजन किया गया था. इस दोस्ताना मुकाबले में ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी और इजराइल के पूर्व फुटबॉलर एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे. इस खास मैच में ब्राजील की ओर से उनके महान और बेहद लोकप्रिय खिलाड़ी काका भी मैदान पर जलवा बिखेर रहे थे.
मैदान पर रेफरी का अनोखा ‘फैन मोमेंट’
फुटबॉल मैच के दौरान एक बेहद मजेदार नजारा देखने को मिला. ब्राजीलियाई दिग्गज काका गेंद लेकर आगे बढ़ रहे थे कि तभी महिला रेफरी लिलाच असुलिन ने सीटी बजाकर मैच रोक दिया. हर कोई तब हैरान रह गया जब उन्होंने काका को बिना किसी फाउल के सीधे येलो कार्ड दिखा दिया. काका कुछ समझ पाते, इससे पहले ही रेफरी ने अपनी जेब से मोबाइल निकाला और मुस्कुराते हुए उनके साथ सेल्फी लेने लगीं. यह देखते ही काका के साथ-साथ विरोधी टीम के खिलाड़ी भी हंस पड़े. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
चैरिटी मैच होने के कारण माहौल काफी दोस्ताना था, इसलिए रेफरी के इस ‘फैन मोमेंट’ को सभी ने खूब एन्जॉय किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो आज भी फुटबॉल प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय है. लोग अक्सर इस पर कमेंट करते हैं कि “यह इतिहास का एकमात्र ऐसा येलो कार्ड है जिसे देखकर खिलाड़ी को गुस्सा नहीं, बल्कि हंसी आई.” काका की वैश्विक लोकप्रियता और उनके शांत स्वभाव को देखते हुए रेफरी का यह कदम पूरी तरह से समझ में आता है, क्योंकि फुटबॉल के इतने बड़े दिग्गज के साथ सेल्फी लेने का मौका कोई भी नहीं छोड़ना चाहेगा.
इसे भी पढ़े- न गोल, न कोई रिकॉर्ड… फिर ऐसा क्या हुआ कि रोनाल्डो का ये एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया