Saturday, 27 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

समाचार · पंजाब

पंजाब में दर्दनाक हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, कई घायल; अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे लोग

INT News6 June 2026 at 10:24 am

Punjab Accident: फिरोजपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए. पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगावाला मोड़ के पास हुई, जब एक पिकअप वाहन की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई.

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे, जो जलालाबाद से अमृतसर के बीस क्षेत्र की ओर जा रहे थे. ये सभी अपने मृत रिश्तेदार की अस्थियां ब्यास नदी में विसर्जित करने जा रहे थे. रास्ते में अचानक जंगावाला मोड़ के पास यह भीषण टक्कर हो गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई.

टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोग गाड़ी के अंदर ही दबे रह गए. ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी. इस दुर्घटना ने पीड़ित परिवार के ऊपर और भी बड़ा संकट पैदा कर दिया. ये सभी अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे, उसी दौरान इतना बड़ा हादसा हो गया.

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. घायलों को फिरोजाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं गंभीर रूप से घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है, जहां कई की हालत काफ गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही की जाएगी. इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ें:- श्री अकाल तख्त साहिब में भिंडरावाले के पोस्टर बांटे गए, ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी मनी

ये भी पढ़ें:- कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन आज, सुरक्षा बढ़ाई गई, अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे