Sunday, 28 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

समाचार · पंजाब

कपूरथला में कपड़ा व्यापारी पर दुकान में घुसकर हमला:कृपाणों से किया घायल; CCTV में कैद हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी

INT News28 June 2026 at 09:17 pm

कपूरथला शहर में एक कपड़ा व्यापारी पर उसकी दुकान में घुसकर हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी को कृपाणों से घायल कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ की। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घायल व्यापारी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्योतिका क्लॉथ हाउस के मालिक और घायल व्यापारी अशोक कुमार ने बताया कि दोपहर बाद कुछ युवक उनकी दुकान पर खरीदारी के लिए आए थे। सामान देखने के बाद उन्होंने पैसे न होने की बात कहकर वापस आने को कहा। कुछ देर बाद वही युवक कुछ अन्य लोगों के साथ दुकान पर लौटे। आरोपियों ने कृपाणों से किया हमला बातचीत के दौरान अचानक विवाद शुरू हो गया और आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए कृपाणों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे मोहित कुमार ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। दुकान मालिक ने बताया कि यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की सूचना तत्काल सिटी थाना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कपूरथला में कपड़ा व्यापारी पर दुकान में घुसकर हमला:कृपाणों से किया घायल; CCTV में कैद हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी · Indian News Trust