Saturday, 27 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

समाचार · हरियाणा

Video : मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे डीजीपी, सिपाही ने कहा- कमरा नंबर 24 में जाइए

INT News2 December 2025 at 12:57 pm

Video : हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा– मैं साइबर थाना गुरुग्राम Digital Arrest का मुकदमा दर्ज कराने निजी कार से पहुंचा. इस दौरान गेट के सिपाही ने नहीं पहचाना. जब मैंने कहा कि मुकदमा दर्ज कराना है तो बोला कि ड्यूटी ऑफिसर सेकंड फ्लोर पर कमरा नंबर 24 में है. वहां वो एक शिकायतकर्ता के काम में लगा था. आप भी देखें ये वीडियो.

जब मैं साइबर थाना, #गुरुग्राम #DigitalArrest का मुक़दमा दर्ज कराने निजी कार से पहुँचा।

गेट के सिपाही ने नहीं पहचाना।

जब मैंने कहा कि मुक़दमा दर्ज कराना है तो बोला कि ड्यूटी ऑफिसर सेकंड फ्लोर पर कमरा नंबर 24 में है। वहाँ वो एक शिकायतकर्ता के काम में लगा था।

थोड़ी देर सीपी,… pic.twitter.com/Xl13eD4kDk

— OP Singh, DGP, Haryana (@opsinghips) December 1, 2025

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीजीपी ने खुद को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का पीड़ित बताया. वे निजी गाड़ी से थाने पहुंचे. बाद में डीजीपी ने कहा कि मैं खुद यह देखना चाहता था कि एक आम नागरिक को कैसी प्रक्रिया, व्यवहार और मदद मिलती है. सिंह ने बताया कि थाने पर मौजूद संतरी ने तय नियमों का पालन करते हुए उन्हें शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई और जांच अधिकारी के पास भेजा. दौरे के दौरान डीजीपी ने थाना कामकाज, पीड़ित सहायता प्रणाली, रिस्पांस सिस्टम और जागरूकता व्यवस्था की भी समीक्षा की.