समाचार · झारखंड
धनबाद : सोनारडीह में केबल चोरों का आतंक, विरोध करने पर BCCL कर्मी को मारी गोली

सुमन सिंह की रिपोर्ट
Cable theft In Dhanbad: धनबाद जिला के सोनारडीह ओपी के महज चंद कदम की दूरी में बीती रात सोनारडीह ओपी के बोकारो धनबाद के NH32 हाइवे के किनारे बीसीसीएल के समरसेबल पंप पर रात्रि पाली में ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी पंप ऑपरेटर उमेश रविदास को केबल चोरों ने गोली मारकर घायल कर दिया.
केबुल चोरी रोकने पर पंप ऑपरेटर को गोली
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब एक से 1:30 बजे आधा दर्जन चोरों ने केबल चोरी कर रहे थे. जिसका विरोध पंप ऑपरेटर ने किया तो अपराधियों ने गोली चला दिया. गोली बीसीसीएल कर्मी उमेश रविदास के दायां पैर में लगी है जो की गोली पैर के आर पार हो गया है.
घायलअस्पताल रेफर, पुलिस ने खोखा बरामद किया
हो हल्ला होने पर अपराधी भाग खड़े हुए घायल उमेश रविदास ने फोन कर अपने साथी को बुलाया. आनंद फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल मे ले जाया गया. फिर बेहतर इलाज के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल धनबाद रेफर कर दिया गया. जब इसकी सूचना सुनती पुलिस को मिली तो दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है.
पुलिस जांच जारी, विधायक ने उठाए सवाल
पुलिस घटना की जांच में जुटी है. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो को इस घटना का सूचना मिलते ही घटनास्तर पर पहुंचे. घटनास्थल सही उन्होंने कहा कि इन दिनों बाघमारा सहित पूरे झारखंड में विधिववस्था चरमरा गई हैं. अपराधी बेलगाम हो चुके हैं आए दिन जहां-तहां गोलीबम की गुंज सुनाई दे रही हैं. जब थाना के महज कुछ दूरी पर इस तरह की घटना हो रही है तो आम आदमी कहीं से सुरक्षित नहीं है. समरसेबुल में लगातार केबल चोरी का यह तीसरी बार घटना हुई है.
यह भी पढ़ें: लाखों रुपये खर्च कर बूटी मोड़ में बनाया गया मीट हाउस, बरसों से बना है शोपीस, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: रांची में 177 करोड़ में बनेगा पहला शानदार सिक्स लेन का स्मार्ट रोड, फुटपाथ के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक