Saturday, 27 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

समाचार · राजस्थान

राजस्थान में अगले 7 दिन बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट, फलोदी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज

INT News31 May 2026 at 03:32 pm

Rajasthan Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 31 मई को गरज के साथ आंधी (हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटा और 90 किमी प्रति घंटा तक के झोंके ) आने की संभावना है. राजस्थान में अगले 7 दिनों तक गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान के फलोदी में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, कोटपूतली-बहरोड़ जिले के शाहपुरा में सर्वाधिक 55 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, धूलभरी आंधी चलने और ओलावृष्टि की गतिविधियां भी दर्ज की गईं. विभाग के अनुसार, इस अवधि में राज्य का अधिकतम तापमान फलोदी में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा.