Saturday, 27 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

sports

फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा जश्न! मेक्सिको की जीत पर राजधानी में उमड़ा 8 लाख फैंस का सैलाब, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

INT News26 June 2026 at 08:01 am

Mexico victory viral video: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेक्सिको की फुटबॉल टीम ने अपने तीसरे मैच में एक शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. राजधानी मेक्सिको सिटी का नजारा तो देखने लायक था, जहां सड़कों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी.

Over 800,000 people gathered at the Angel de la Independencia in Mexico City to celebrate Mexico’s third win at the World Cup.

Words can’t describe this feeling. 🇲🇽🤯 pic.twitter.com/vYihsvEwXR

— Ultras Clips (@ultras_clips) June 25, 2026

‘एंगेल डी ला इंडिपेंडेंसिया’ पर उमड़े 8 लाख से ज्यादा लोग

मेक्सिको की इस धमाकेदार जीत का जश्न मनाने के लिए राजधानी का मशहूर स्मारक ‘एंगेल डी ला इंडिपेंडेंसिया’ इतिहास का गवाह बन गया, जहाँ 8 लाख से भी अधिक फुटबॉल प्रेमी एक साथ इकट्ठा हुए. जैसे ही रेफरी ने फाइनल सीटी बजाई और मेक्सिको की जीत पक्की हुई, पूरा इलाका प्रशंसकों की चीख-पुकार, जीत के गानों और शानदार आतिशबाजी की रोशनी से सराबोर हो उठा.

ड्रोन तस्वीरों में दिखा जीत का भव्य नजारा

मेक्सिको की जीत के बाद की ड्रोन तस्वीरें और वीडियो देश के इस ऐतिहासिक जश्न की भव्यता को बयां कर रहे हैं. जिनमें मुख्य सड़कें और चौराहे सिर्फ हरे और सफेद रंग की जर्सी पहने फैंस से पटे नजर आ रहे हैं. मैच के दौरान स्मारक के पास लगी एक विशाल स्क्रीन पर लाखों प्रशंसक एक साथ मैच का लुत्फ उठा रहे थे, और जीत की सीटी बजते ही पूरा इलाका जश्न के समंदर में डूब गया. प्रशंसकों ने इसे एक अविस्मरणीय अहसास बताते हुए कहा कि इस पल की ऊर्जा अद्भुत थी, जहाँ सिर्फ और सिर्फ देशभक्ति के नारे और फुटबॉल का जूनून बिखरा हुआ था.

घरेलू मैदान पर इतिहास रचने की राह पर मेक्सिको

टूर्नामेंट के अपने तीसरे मुकाबले में मिली इस जीत के बाद मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी दावेदारी को बेहद मजबूत कर लिया है. लगातार मिल रही इस कामयाबी से यह साफ है कि घरेलू मैदान और अपनी घरेलू जनता के समर्थन का टीम को भरपूर फायदा मिल रहा है, और वे इस बार एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. इस जीत का असर सिर्फ पॉइंट्स टेबल पर नहीं, बल्कि मेक्सिको की सड़कों पर भी दिख रहा है, जहाँ पूरा देश इस समय एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उत्सव के रंग में डूबा हुआ है.

इसे भी पढ़े- येलो कार्ड की जगह जेब से निकला कुछ ऐसा, जिसे देखकर सन्न रह गया खिलाड़ी; वायरल वीडियो देख लोटपोट हो रही दुनिया