Saturday, 27 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

entertainment

क्यों मनोज वाजपेयी के फिल्म सेट पर नहीं जातीं पत्नी शबाना रजा? असली वजह जान रह जाएंगे हैरान

INT News27 June 2026 at 11:51 am

Why Shabana Raza Dont Visit Manoj Bajpayee Film Set; बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं. अब अभिनेता ने अपनी पत्नी शबाना रजा को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि शबाना संग उनकी पहली मुलाकात किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं थी. दोनों एक पार्टी में मिले थे और पहली ही नजर में उन्हें प्यार हो गया.

Manoj Bajpayee First Sight Love With Shabana Raza: पहली नजर में शबाना को दिल दे बैठे थे मनोज वाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कहा, “जब मैंने उन्हें (शबाना रजा) पहली बार देखा और उनसे बात की, तो मैं पूरी तरह उनका दीवाना हो गया. हमें प्यार हो गया और सच कहूं तो पहली मुलाकात के दिन से ही हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.”

Why Shabana Raza Never Visits Manoj Bajpayee on Film Sets: क्यों मनोज वाजपेयी के सेट पर नहीं आती शबाना रजा

मनोज ने आगे बताया, “मेरी पत्नी फिल्म बैकग्राउंड से हैं, तो वह सभी चीजों को काफी अच्छे से समझती है. यही वजह है कि उन्होंने फैसला किया कि वह कभी मेरे फिल्म सेट पर नहीं आएंगी. शुरुआत में ही उन्होंने समझ लिया था कि सेट पर मनोज का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग होता है. वह कभी ऐसी स्थिति में नहीं पड़ना चाहती थीं, जहां उन्हें लगे कि उनकी मौजूदगी से ध्यान बंट रहा है या वह खुद कंफर्टेबल नहीं है. तभी उन्होंने तय कर लिया कि वह मेरे सेट पर नहीं जाएंगी.”

Manoj Bajpayee Shabana Raza Love Story: मनोज बाजपेयी और शबाना रजा की लवस्टोरी

मनोज बाजपेयी ने आगे बताया कि कई बार उनका मन करता है कि शबाना उनके साथ फिल्म के सेट पर आएं, लेकिन वह आज भी अपने उस फैसले पर कायम हैं. करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शबाना रजा और मनोज बाजपेयी ने साल 2006 में शादी की. इसके बाद 2011 में दोनों ने बेटी आवा नायला का स्वागत किया. शबाना ने 2009 में एक्टिंग छोड़ दी.

यह भी पढ़ें- 3 ब्लॉकबस्टर सीजन बाद बड़ा सीक्रेट आउट, The Family Man के लिए मनोज वाजपेयी नहीं, ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद

यह भी पढ़ें- Governor: अदा शर्मा ने मनोज वाजपेयी संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- लाइव देखने का मौका

क्यों मनोज वाजपेयी के फिल्म सेट पर नहीं जातीं पत्नी शबाना रजा? असली वजह जान रह जाएंगे हैरान · Indian News Trust