Sunday, 28 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

national

सेशेल्स में यूपीआई को लेकर हुए एमओयू पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, बोले-विकास साझेदारी हमारे संबंधों की मजबूत पहचान

INT News28 June 2026 at 04:40 pm

विक्टोरिया, 28 जून। भारत और सेशेल्स के बीच रविवार को कई क्षेत्रों में सहयोग और साझेदारी के लिए एमओयू एक्सचेंज हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर सेशेल्स में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) शुरू करने को लेकर समझौता हुआ। पीएम मोदी ने इस पर खुशी जताई है।