Saturday, 27 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

sports

श्रेयस अय्यर ने इंस्टा बायो में लिखी रहस्यमयी तारीख, जानें क्या है 25.12.2025 का पूरा राज!

INT News25 June 2026 at 10:13 pm

Shreyas Iyer Mystery Date: श्रेयस अय्यर का वास्तविक जन्मदिन 6 दिसंबर 1994 है. ऐसे में फैंस हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इस रहस्यमयी तारीख को डिकोड करने की होड़ मच गई है.

क्या हुआ था 25 दिसंबर 2025 को?

श्रेयस अय्यर ने खुद इस तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन यह तारीख अय्यर के जीवन में बेहद खास स्थान रखता है. अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान एक कैच लपकने के प्रयास में श्रेयस अय्यर बेहद गंभीर चोट का शिकार हो गए थे. उन्हें स्प्लीन लेसरेशन और अंदरूनी ब्लीडिंग हुई थी, जो एक जानलेवा स्थिति मानी जाती है. इस गंभीर चोट के कारण वे लंबे समय तक अस्पताल और बेड रेस्ट पर रहे, जिससे उनके करियर पर भी संकट के बादल मंडराने लगे थे. 25.12.2025 वही तारीख थी, जब श्रेयस अय्यर ने इस जानलेवा चोट से पूरी तरह उबरने के बाद पहली बार दोबारा अपने हाथ में क्रिकेट का बल्ला थामा था. शायद यही वजह की अय्यर उसे अपना दूसरा बर्थडे मान रहे हैं.

फैन्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

श्रेयस अय्यर के बायो बदलने और रहस्यमयी तारीख को लेकर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. mitalisingh नाम के यूजर ने लिखा- उस दिन उन्हें चोट लगी और वह चोट जानलेवा साबित हुई. हमें पूरी जानकारी तो नहीं है, लेकिन वह बहुत डरावना था.