Sunday, 28 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

समाचार · मध्य प्रदेश

दमोह-जबलपुर हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर:विदिशा निवासी युवक-युवती सहित पांच घायल; अभाना गांव के पास हादसा

INT News27 June 2026 at 09:21 pm

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर शनिवार रात करीब आठ बजे दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में विदिशा निवासी एक युवक-युवती सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को देख रोकी थी बाइक, पीछे से मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, विदिशा के कुरवाई निवासी आसिफ अपने एक साथी युवक और युवती के साथ बाइक पर सवार होकर नोहटा की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और घायल युवक के मुताबिक, अभाना के पास सामने से एक यात्री बस को आता देख उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे रोक ली थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे अभाना निवासी मोनू जैन और पब्बी रजक की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उनकी रुकी हुई बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे में आई गंभीर चोटें, घायल युवती ने किया विवाद इस दुर्घटना में विदिशा निवासी आसिफ के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, वहीं दूसरी बाइक पर सवार मोनू जैन का पैर टूट गया है। हादसे के बाद दमोह-जबलपुर हाईवे पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच, घायल युवती ने वहां मौजूद स्थानीय लोगों को अपनी पहचान बताने से साफ इनकार कर दिया और उनसे बहस व विवाद करने लगी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर शुरू की जांच हंगामे और हादसे की सूचना मिलते ही नोहटा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और सभी पांचों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। नोहटा पुलिस ने घायलों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

दमोह-जबलपुर हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर:विदिशा निवासी युवक-युवती सहित पांच घायल; अभाना गांव के पास हादसा · Indian News Trust