Sunday, 28 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

entertainment

Welcome To The Jungle का हिस्सा क्यों नहीं बने 'उदय' और 'मजनू'? अक्षय कुमार ने दिया Welcome 4 पर अपडेट

INT News26 June 2026 at 07:06 pm

Welcome To The Jungle: ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, इस बार फैंस को उदय शेट्टी और मजनू भाई की आइकॉनिक जोड़ी देखने को नहीं मिली, जिससे कई लोग निराश हैं. ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या अनिल कपूर और नाना पाटेकर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘वेलकम 4’ में वापसी करेंगे? अब इस पर अक्षय कुमार ने बड़ा अपडेट दिया है.

Akshay Kumar on Welcome 4: अक्षय कुमार ने क्या कहा?

हाल ही में पीटीआई से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि ‘वेलकम’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक परिवार है. उन्होंने कहा, “नाना जी, अनिल सर, मैं और बाकी सभी लोग एक परिवार की तरह हैं. अगर कभी ‘वेलकम 4’ बनी, तो आप उन सभी को उसमें जरूर देखेंगे.”

शूटिंग के दौरान डायरेक्टर के टच में रहे अनिल कपूर और नाना पाटेकर

‘वेलकम टू द जंगल’ के डायरेक्टर अहमद खान ने इसी इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान भी अनिल कपूर और नाना पाटेकर लगातार उनके टच में थे. नाना पाटेकर तो फोन करके पूछते थे कि शूटिंग कैसी चल रही है और फिल्म कब दिखाओगे? वहीं अनिल सर ने भी फोन करके कहा था कि अगली बार हम सब मिलकर कुछ बड़ा प्लान करेंगे.

Welcome To The Jungle Cast: फिल्म में किसने ली उदय शेट्टी और मजनू भाई की जगह?

इस बार ‘ वेलकम टू द जंगल ‘ में उदय शेट्टी और मजनू भाई की जोड़ी नजर नहीं आई. उनकी जगह फिल्म में उनके भाइयों येड़ा अन्ना और रोमियो की एंट्री दिखाई गई है. इन किरदारों को सुनील शेट्टी और अरशद वारसी ने निभाया है.

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल?