Saturday, 27 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

sports

इंटरनेट पर तहलका मचा रही है 'आकाश-अक्षिता' की शादी, वीडियो के इस हिस्से को लोग बार-बार देखने पर हुए मजबूर

INT News25 June 2026 at 10:12 am

Akash Akshita Wedding: भारतीय शादियों की भव्यता और उनके पीछे छिपे जज्बात हमेशा से ही दिल छू लेने वाले होते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही बेहद खूबसूरत और दिलकश वेडिंग वीडियो सामने आया है. जिसमें ‘आकाश’ और ‘अक्षिता’ नाम का एक जोड़ा एक-दूसरे के साथ सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंधता नजर आ रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by AKASH DEEP (क्षत्रिये ⚔️) (@akash.deep969)

सोशल मीडिया पर लिखा खास नोट

क्रिकेटर आकाश दीप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक बेहद प्यारा संदेश भी लिखा है. उन्होंने लिखा- “हम जिंदगी के सबसे खूबसूरत और लंबे सफर की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस नए अध्याय के पहले कदम के साथ ही मुझे यह अहसास है कि जब तक तुम मेरे साथ हो, जिंदगी का हर दिन एक खूबसूरत जीत जैसा होगा। हमारी इस कभी न टूटने वाली पार्टनरशिप और हमेशा साथ निभाने वाली टीम के नाम.”

शाही लुक और ड्रोन शॉट ने बांधा समां

इंटरनेट पर धूम मचा रहे ‘आकाश’ और ‘अक्षिता’ की शादी के वीडियो की भव्यता देखकर लोग मंत्रमुग्ध हैं. इस वीडियो को जिस खास अंदाज में शूट किया गया है, उसने सोशल मीडिया यूजर्स को अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो की शुरुआत एक शानदार एरियल शॉट (ड्रोन व्यू) से होती है, जो किसी बेहद खूबसूरत शहर के विहंगम और दिलकश नजारे को दिखाता है. यह ओपनिंग शॉट शादी के शाही और भव्य माहौल की पूरी तस्वीर साफ कर देता है. इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर पारंपरिक परिधानों में सजे दूल्हा और दुल्हन की ऐसी एंट्री होती है, जिससे नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है.

वरमाला और रस्मों का खूबसूरत पल

वीडियो में शादी के वेन्यू को लाल और सुनहरे रंग के शानदार पर्दों, झूमरों और फूलों से सजाया गया है. धुएं के बीच जब दोनों स्टेज पर आते हैं, तो एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं. इस दौरान बैकग्राउंड में बज रहा सूफी और रूहानी संगीत इस पूरे माहौल को और भी ज्यादा रोमांटिक और भावुक बना देता है. वरमाला के बाद दोनों हाथ जोड़कर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं और एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं.

सोशल मीडिया पर उमड़ा फैंस का प्यार

वीडियो के समापन पर एक बेहद दिल छू लेने वाला नज़ारा दिखता है. जहाँ आकाश और अक्षिता एक-दूसरे का हाथ थामकर हवा में उठाते हैं, जो उनके अटूट भरोसे को बयां करता है. स्क्रीन पर उभरता नाम “AKASH & AKSHITA” गवाही देता है कि दो राहें अब मिलकर एक मज़बूत हमसफ़र बन चुकी हैं. इस सादगी भरे और प्यारे वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है, और हर कोई इस जोड़े को उनके नए जीवन के लिए अपना ढेर सारा आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेज रहा है.

वाराणसी में संपन्न हुआ क्रिकेटर आकाशदीप का विवाह

भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप ने बुधवार को अपनी जिंदगी की नई पारी का आगाज किया. वे बिहार के डेहरी अनुमंडल (मानिकपुर निवासी अमित कुमार सिंह) की पुत्री अक्षिता राज के साथ परिणय सूत्र में बंध गए हैं. वाराणसी में हुए एक भव्य और पारंपरिक समारोह में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने सात फेरे लिए. इस मांगलिक अवसर पर दोनों पक्षों के पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार और आमंत्रित अतिथि नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे.

इसे भी पढ़े- जानिए कौन हैं आकाश दीप के दिल को ‘क्लीन बोल्ड’ करने वाली मिस्ट्री गर्ल