समाचार · मध्य प्रदेश
नर्मदापुरम में 3 घंटे बिजली कटौती:सुबह 8 से 11 बजे तक चलेगा मेंटनेंस कार्य, कई इलाके प्रभावित
नर्मदापुरम में रविवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तीन घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। यह कटौती 33/11 केवी फेफरताल बिजलीघर पर मेंटेनेंस के काम की वजह से की जाएगी। बिजली कंपनी के मुताबिक, इस काम के चलते विक्रम नगर, सरस्वती नगर, कंचन नगर, हर्षित नगर, प्रताप नगर, फौजदार कॉलोनी, ग्राम रसूलिया, बंगाली कॉलोनी, संजय नगर, महिमा नगर, आदमगढ़ रोड और भोपाल तिराहा समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। इन कॉलोनियों में भी रहेगा असर इसके अलावा हनुमान नगर, न्यू हनुमान नगर, राघव नगर, अभिषेक नगर, राधे हाईट्स, राम नगर, चंदन नगर, गोपालकुंज, गौतम नगर, आदिशक्ति नगर, आयुष्मान नगर, शिवाजी नगर और एमपीईबी कॉलोनी से जुड़े इलाकों की भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। तीन घंटे नहीं आएगी लाइट साथ ही साई हेवन सिटी, साई ग्रीन सिटी, हिल व्यू होम्स, मारुति नगर, डबल फाटक, सियाराम नगर, रेवा सिटी, ग्लोबल पार्क, ग्लोबल लेक, विनायक रेजीडेंसी, पिक एवेन्यू फेज-1 व 2, फेफरताल, रेलवे चौपाटी, हिमालय सिटी, अग्रवाल एक्जोटिका, फॉर्च्यून सिटी, ग्रीन वर्ल्ड, रेवा सिटी-2 और आरती बालाजी होम्स समेत कई कॉलोनियों में भी तीन घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी। कंपनी ने की जरूरी काम निपटाने की अपील बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे इस समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। मेंटेनेंस का काम समय पर पूरा होने के बाद बिजली चालू कर दी जाएगी। अगर कोई तकनीकी दिक्कत आती है, तो बिजली बंद रहने का समय बदला भी जा सकता है।