Saturday, 27 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

entertainment

अक्षय कुमार के साथ क्लैश होते रहे हैं… खिलाड़ी कुमार संग दुश्मनी की बातों पर सुनील शेट्टी ने बताया पूरा सच

INT News27 June 2026 at 11:22 am

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी एक बार फिर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में साथ नजर आ रहे हैं. दोनों स्टार्स को कभी इंडस्ट्री में राइवल्स के तौर पर देखा गया था. इस बीच एक इंटरव्यू में सुनील ने अपने लंबे समय के को-स्टार अक्षय कुमार के साथ रिश्ते और पुराने कॉम्पिटिशन पर खुलकर बात की है.

Suniel Shetty on Rivalry Rumours: राइवलरी से ज्यादा दोस्ती रही है

एक इंटरव्यू में एनडीटीवी से बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा कि अक्षय कुमार के साथ उनके बीच कभी असली दुश्मनी नहीं रही. उन्होंने बताया, “फिल्मों में भले ही हमें कभी-कभी एक-दूसरे के खिलाफ दिखाया गया हो, लेकिन असल जिंदगी में हमारे बीच हमेशा दोस्ती रही है. यही हिंदी फिल्मों की खासियत है कि पहले टकराव दिखता है और फिर आखिर में दोस्ती हो जाती है. दर्शकों को भी यही पसंद आता है.” सुनील ने आगे कहा कि उनकी कई फिल्मों जैसे ‘मोहरा’, ‘धड़कन’ और ‘वक्त हमारा है’ में भी यही पैटर्न देखने को मिला है, जहां शुरुआत में टकराव होता है लेकिन कहानी दोस्ती पर खत्म होती है.

View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

‘वेलकम टू द जंगल’ में फिर दिखी वही मस्ती

सुनील शेट्टी ने बताया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी मेकर्स ने इसी फन राइवलरी को इस्तेमाल किया है. सुनील के मुताबिक, “फिल्म में हम एक-दूसरे की टांग खींचते हैं, हल्की-फुल्की नोकझोंक होती है. यही चीज दर्शकों को हंसाती है.” इसी बातचीत में सुनील ने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा कि “मैं अक्षय की मेहनत, फिटनेस और करियर को जिस तरह उन्होंने संभाला है, उसकी बहुत इज्जत करता हूं. उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की है.”

Akshay Kumar on Welcome 4 Cast: ‘वेलकम 4’ को लेकर इशारा

अनिल कपूर (मजनू भाई) और नाना पाटेकर (उदय शेट्टी) ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर नहीं आए. इस पर अक्षय कुमार ने कहा, “वेलकम एक परिवार है. अगर अगला पार्ट बनता है, तो सभी पुराने चेहरे वापस नजर आ सकते हैं.”

यह भी पढ़ें – Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल?

यह भी पढ़ें – Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा