Sunday, 28 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

समाचार · बिहार

भरत तिवारी के परिजनों से मिली यूपी और हरियाणा कांग्रेस की टीम, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

INT News27 June 2026 at 09:33 pm

Bharat Tiwari Encounter : (नरेन्द्र प्रसाद सिंह) भोजपुर जिले के बेलौटी गांव में शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और हरियाणा के बादली विधानसभा से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

Bhojpur News : परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

अजय राय और कुलदीप वत्स ने भरत तिवारी के माता-पिता से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. इस दौरान उनके साथ बक्सर के पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे.

Bharat Tiwari Case: निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मुलाकात के दौरान अजय राय ने कहा कि भरत तिवारी मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी.

वहीं हरियाणा के विधायक कुलदीप वत्स ने परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि न्याय की लड़ाई में आने वाले खर्च को वहन करने के लिए वे तैयार हैं. उन्होंने मांग की कि जांच पूरी होने तक संबंधित पुलिसकर्मियों को जिले से बाहर किया जाए ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके.

राहुल गांधी से मामले को उठाने की बात

कुलदीप वत्स ने कहा कि वह इस मामले की जानकारी कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार दौरे पर आते हैं तो वे भी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने का प्रयास करेंगे.

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन, युवा जिलाध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह, राजेश तिवारी ‘टपु’, राकेश त्रिपाठी, अरुण ओझा, साकेत तिवारी, गोलू तिवारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read : वैशाली में दिल्ली पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, बेलसर से कथित अपहृत नाबालिग बरामद

Also Read : भरत तिवारी के परिजनों से मिली सारण RJD की टीम, निष्पक्ष जांच और हरसंभव न्याय दिलाने का दिया भरोसा