समाचार · झारखंड
' डॉक्टर सम्मान समारोह 2026': देवघर में डॉक्टरों को किया गया सम्मानित, स्पीकर भी रहे मौजूद

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट
Ceremony, देवघर: संताल परगना और देवघर के चिकित्सा जगत के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा. मेडिकल के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण और शानदार कार्यों से विशिष्ट पहचान बनाने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए देवघर में ‘ डॉक्टर सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया. इस गौरवशाली समारोह में उन डॉक्टरों को खास तौर पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने मरीजों की सेवा को ही अपना धर्म माना है. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) रवींद्रनाथ महतो थे. उन्होंने डॉक्टरों को उनके कार्यों के लिए आभार प्रकट किया. कार्यक्रम में चिकित्सा जगत की दिग्गज हस्तियों के साथ-साथ जिले के कई बड़े जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. इस मौके पर देवघर के विधायक सुरेश पासवान और मेयर रवि राउत को भी खास तौर पर आमंत्रित किया गया था.
क्यों खास रहा यह सम्मान समारोह?
इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य उन डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करना था, जो बिना समय की परवाह किए दिन-रात मरीजों की जान बचाने में जुटे रहते हैं. सम्मानित होने वाले डॉक्टरों में शहर के नामचीन सर्जन्स, फिजिशियंस, बाल रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल थे, जिन्होंने अपने सेवाभावी कार्यों से देवघर का नाम रोशन किया है.
Also Read: वोटर लिस्ट पर झारखंड के CEO का निर्देश, नागरिकता के लिए देने होंगे ये दस्तावेज, लागू होंगे 3 कड़े नियम