national
भारत दौरे पर जल्द आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- पीएम मोदी के साथ रिश्ते बहुत अच्छे

रुबियो ने घोषणा की है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है, खासकर व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिये. साथ ही रुबियो ने कहा कि पीएम मोदी के साथ हमारे रिश्ते बहुत ही अच्छे हैं.
भारत और अमेरिका बहुत करीबी साथी : अमेरिकी विदेश मंत्री
न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है. यह लगभग पूरा होने के करीब है. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि अगले साल की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति की भारत यात्रा की तैयारियां चल रही हैं. हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति भारत आएंगे, यही हमारी कोशिश है. यह काफी सकारात्मक बात है क्योंकि भारत जो है वो अमेरिका का बहुत करीबी साथी और सहयोगी है.