समाचार · हरियाणा
HSIIDC ने खानक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया:कई ग्रामीण जांच कराने पहुंचे; प्रबंधक ने लोगों को जागरूक किया
भिवानी जिले के तोशाम स्थित HSIIDC कार्यालय ने रविवार को गांव खानक में ग्रामीणों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह शिविर HSIIDC के वरिष्ठ प्रबंधक रविन्द्र जाखड़ और प्रबंधक जसबीर शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच और परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर में डॉ. सुरेश भुडिनाय (एमबीबीएस, एमडी) और उनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की। टीम ने विभिन्न बीमारियों के लिए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया। मीठे शरबत की छबील भी लगाई ग्रामीणों की सुविधा के लिए शिविर स्थल पर ठंडे पेयजल और मीठे शरबत की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों ने इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे शिविर सफल रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक रविन्द्र जाखड़ ने कहा कि HSIIDC लोगों के स्वास्थ्य, कल्याण और सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने HSIIDC आभार जताया स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। ग्रामीणों ने HSIIDC की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिला।