sports
वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाना पड़ा भारी! भारत की हार के बाद फैंस ने टीम मैनेजमेंट को घेरा

Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. इस फैसले से पहले ही नाराज फैंस भारत की 34 रन की हार के बाद और ज्यादा मुखर हो गए. सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने टीम मैनेजमेंट और चयन को लेकर सवाल उठाए. फैंस का मानना है कि शानदार फॉर्म में चल रहे 15 वर्षीय बल्लेबाज को मौका मिलना चाहिए था.
हार के बाद सोशल मीडिया पर बढ़ी नाराजगी
मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू नहीं होने पर फैंस निराश थे, लेकिन आयरलैंड के हाथों मिली ऐतिहासिक हार के बाद यह नाराजगी और बढ़ गई. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि टीम इंडिया ने युवा बल्लेबाज को मौका देकर कुछ नया आजमा सकती थी. एक यूजर ने लिखा, ‘अगर वैभव खेल रहा होता तो यह मुकाबला 12 ओवर में ही खत्म हो जाता’.
कुछ यूजर्स ने लिखा कि जब टीम 183 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी तो वैभव को नहीं खिलाने का फैसला और भी सवालों के घेरे में आ गया. वहीं कई प्रशंसकों ने मैच से पहले किए गए अपने कमेंट्स को शेयर करते हुए कहा कि वैभव को बाहर रखना गलत फैसला साबित हुआ.
डेब्यू टलने से पहले ही दिखी थी निराशा
टॉस के समय कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना होगा. उन्होंने कहा था कि टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल के समय में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और फिलहाल टीम उन्हीं पर भरोसा जता रही है. हालांकि यह फैसला फैंस को रास नहीं आया था. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया था कि अगर आयरलैंड जैसी टीम के खिलाफ भी युवा खिलाड़ी को मौका नहीं मिलेगा तो फिर कब मिलेगा.
🚨MICHAEL VAUGHAN CRITICISE INDIA'S TEAM MANEGEMENT AND GAUTAM GAMBHIR 🚨
Michael Vaughan said 🗣️,
• Can't believe India haven't picked Vaibhav Sooryavanshi …
The best T20 player at the moment in the world. pic.twitter.com/N29E6rWaPr
— The King 👑 (@lordkings_x) June 26, 2026
अब दूसरे टी20 पर टिकी निगाहें
पहले मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम पर सीरीज बचाने का दबाव बढ़ गया है. ऐसे में अब सभी की नजर दूसरे टी20 पर होगी. यह देखना दिलचस्प रहेगा कि टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को मौका देता है या फिर एक बार फिर अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया जाता है.
यह भी पढ़ें: आयरलैंड ने रचा इतिहास, T20I में पहली बार भारत को दी करारी शिकस्त