sports · Goa
क्या वाकई नेमार ने मेसी को छकाकर किया गोल? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच आया सामने

Neymar vs Messi viral goal video: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने फुटबॉल जगत में हलचल मचा दी है. इस वीडियो में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर को अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी को छकाते हुए एक अद्भुत ‘ओवरहेड किक’ गोल करते हुए दिखाया गया है. वीडियो इतना वास्तविक लग रहा है कि पहली नजर में कोई भी इसे सच मान ले, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है.
नेमार का शानदार किक, लियोन मेसी सिर्फ देखता रह गया असंभव सा गोल खा लिए।
यह गोल नहीं देखा तो #FIFA फुटबॉल का जलवा नहीं देखा।
नेमार जब लय में हो तब क्या रोनाल्डो,क्या मेसी कोई नही टिकता सामने इस ब्राजील फुटबॉल के तूफान के सामने। 👁️⚽🥅 pic.twitter.com/ZZ9lFR9id0
— Think Tank (@corn_kt) June 25, 2026
क्या है वीडियो में?
वायरल हो रहे इस वीडियो में नेमार गेंद को अपने नियंत्रण में लेकर आगे बढ़ते हुए दिख रहे हैं और उनके सामने लियोनेल मेसी एक डिफेंडर की तरह खड़े नजर आते हैं. नेमार अपनी सिग्नेचर ड्रिबलिंग से मेसी को चकमा देते हैं और एक शानदार ओवरहेड किक (बाइसिकल किक) जड़ते हैं, जो सीधा गोलपोस्ट के नेट में जाकर समा जाती है. वीडियो में पूरा स्टेडियम जश्न मनाते और नेमार को अपनी इस जादुई कलाकारी का आनंद लेते हुए दिखाया गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पूरी तरह फर्जी है
व्यूज के लिए फैलाई जा रही अफवाहें
महज ‘व्यूज’ और ‘इंगेजमेंट’ पाने के लिए एआई का दुरुपयोग कर एक भ्रामक वीडियो वायरल किया गया है. जिसे अब तक 8 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. फुटबॉल के दो दिग्गजों को एक साथ दिखाने वाला यह एडिटेड वीडियो पूरी तरह से फर्जी है, जिसे फैंस को बेवकूफ बनाने के मकसद से तैयार किया गया है.
एआई के दौर में सतर्कता जरूरी
हालांकि, यह घटना साबित करती है कि एआई के युग में ‘जो दिखता है, वो हमेशा सच नहीं होता.’ लोग व्यूज की होड़ में एआई जनरेटेड कंटेंट के जरिए गलत सूचना फैला रहे हैं. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ऐसे किसी भी वायरल वीडियो पर तुरंत भरोसा करने के बजाय आधिकारिक स्पोर्ट्स चैनलों या फीफा की वेबसाइट पर तथ्यों की जांच जरूर करनी चाहिए.
इसे भी पढ़े- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर रचा इतिहास