Saturday, 27 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

entertainment

सैफ अली खान बनेंगे अंधे इंसान, अक्षय कुमार निभाएंगे खतरनाक रोल, जानिए कब रिलीज होगी ‘हैवान’

INT News27 June 2026 at 12:43 pm

Haiwaan Release Date Confirmed: बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म के मेकर्स KVN प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि ‘हैवान’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा गया, “एक जुनून, एक लगातार चलने वाली खोज और एक ऐसी तारीख जिसे आप भूल नहीं पाएंगे. ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी, अपनी डेट नोट कर लें.”

इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखें

View this post on Instagram

A post shared by KVN Productions (@kvn.productions)

Akshay Kumar and Saif Ali Khan Reunion: अक्षय-सैफ की जोड़ी फिर बड़े पर्दे पर

‘हैवान’ में एक बार फिर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी नजर आएगी. दोनों इससे पहले भी कई फिल्मों (ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही, कीमत – दे आर बैक, टशन) में साथ काम कर चुके हैं.

Priyadarshan Thriller Film: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनेगी थ्रिलर कहानी

इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं फिल्ममेकर प्रियांदर्शन. ‘हैवान’ एक हाई-स्टेक्स थ्रिलर है जिसमें सस्पेंस, ड्रामा और इमोशन का जबरदस्त बैलेंस देखने को मिलेगा. फिल्म में श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.

Haiwaan Based on Oppam: मलयालम हिट ‘Oppam’ का हिंदी रीमेक

यह फिल्म प्रियांदर्शन की 2016 की सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘Oppam’ का हिंदी रीमेक है. मूल फिल्म में मोहनलाल ने एक नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो एक मर्डर का गवाह बनता है और एक बच्चे की जान बचाने की कोशिश करता है. हिंदी वर्जन में यह किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं. मोहनलाल भी इस हिंदी वर्जन में एक स्पेशल कैमियो में नजर आएंगे. कहा जा रहा कि अक्षय इसमें विलेन के किरदार में दिख सकते हैं.

यह भी पढ़ें – Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल?

यह भी पढ़ें – Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा