Sunday, 28 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

world

पीएम मोदी का दौरा भारतीय और बिजनेस समुदाय के लिए बड़ी उपलब्धि: सेशेल्स चैंबर ऑफ कॉमर्स

INT News28 June 2026 at 01:46 pm

विक्टोरिया (सेशेल्स), 28 जून। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के तीन दिवसीय दौरे पर स्टेट हाउस में 'गार्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी का स्वागत सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया। सेशेल्स के चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महासचिव लौआना पिल्लै ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान पीएम मोदी के इस दौरे को सेशेल्स में भारतीय समुदाय और बिजनेस समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।