Sunday, 28 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर के फूटी कोठी मकान में लगी आग:पांच लोग थे अंदर, समय रहते चार को बाहर निकाला, मेयर भी पहुंचे

INT News28 June 2026 at 09:50 pm

इंदौर के फूटी कोठी चौराहे के पास स्थित एक मकान में रविवार रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के अनुसार रात करीब 9:15 बजे फूटी कोठी स्थित शराब दुकान के पास एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पांच लोग थे घर में मौजूद जानकारी के मुताबिक आग लगने के समय मकान में पांच लोग मौजूद थे। इनमें से चार लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की वजह से इलाके में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद वे वहां से रवाना हो गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। मेयर पुष्पमित्र भार्गव ने बताया कि आग की शुरूआत नीचे रखी बैटरियों से हुई है। यहां पर मकान मे किस तरह की बैटरियां रखी थी। इसकी जांच के आदेश संबंधित निगम अधिकारियों को दिए हैं। उन्होने बताया कि आग में बिल्डिंग में करीब पांच लोग फंस गए थे। सभी को दूसरी बिल्डिंग की छत से बाहर निकालकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लेकर आई है। आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।