समाचार · झारखंड
जब 'राजा' निकला अंसारी तो लड़की को लगा 'धक्का', पलामू में लव जिहाद का खुलासा

पलामू से कुंदन कुमार की रिपोर्ट
Palamu Instagram Backmail Case : अमेजन कंपनी में कार्यरत उत्तर प्रदेश के शैफाई शहर की एक युवती को पलामू जिले के एक युवक ने कथित तौर पर इमोशनल ब्लैकमेल करके अपने जाल में फंसा लिया. आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया. युवती उसके गांव पहुंची, तब हकीकत का पता चल सका. यह मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ बताया जाता है. युवती गुरुवार की शाम युवक के गांव कररिया पहुंची. शुक्रवार की सुबह करीब 6 किमी पैदल चल कर मोहम्मदगंज थाना में शरण ली है.
पहचान छिपाकर रिश्ते का आरोप
युवती यूपी के मशूहर इटवा के चर्चित और प्रसिद्ध शहर शैफाई की है. यह स्थान यूपी के पूर्व सीएम का शहर है. युवक का घरेलू नाम राजा है. इसी नाम से युवती से राजा ने अपनी पहचान बढ़ाई. वह हमेशा राजपूत जाति होने का बताया. जो बाद में युवक अन्य समुदाय का निकला. वह मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र का कररिया का है. कररिया गांव विशेष समुदाय का बहुल इलाका है.
इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, युवती से ब्लैकमेल और शोषण का आरोप
पीड़ित युवती ने बताया की युवक उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के बाद मैसेज कर संपर्क साधा. इसके बाद उसने पहला कॉल किया. दो साल से सोशल मोडिया पर संपर्क में रहने के बाद उसने इमोशनल ब्लैक मेल करते हुए उसका आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया. उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैक मेल करने लगा. युवती अच्छे घराने की रहने वाली है. उसके घर वालों की यह जानकारी मिली कि उसकी बेटी अन्य समुदाय के लड़के साथ समाज की सारी सीमाओं को लांघ चुकी है. उसके बाद से पिता ने उसे घर आने पर पाबंदी लगा दिया है. इस घटना से आहत युवती अब घर भी जाना नहीं चाहती. युवती ने बताया की युवक उसे यह कह रहा है की वह हिन्दू लड़कियों को इस्तेमाल कर उनके हाल पर छोड़ देता हूं. युवती यूपी के शैफाई शहर के ठाकुर परिवार से जुड़ी हैं. अमेजन में उसे अच्छी सैलरी मिलती. मगर अब उसकी जिंदगी को राजा ने पूरी तरह तबाह कर दिया है.
युवती ने पुलिस से लगाई गुहार
युवती ने बताया की आपत्तिजनक वीडियो और अन्य फोटो के कारण वह युवक के गिरफ्त में पूरी तरह फंस चुकी है. युवक ने उसकी मांग भी भर दी है. उससे पीछा छुड़ाने के लिए वह तस्वीर और वीडियो मांगने के लिए दूसरी बार उसके घर पहुंची है. उसने बताया कि पहली बार 5 जून को भी उसके घर आई है. दूसरी बार घर जाने के बाद रात भर उसे घर के बाहर रखा गया. भूख और प्यास से रात भर परेशान रही. उसके साथ राजा और उसके घर वालों ने मारपीट किया. इसका मोबाईल और लेपटॉप भी लूट लिया है. युवती अपने आप को बचाने के लिए मोहम्मदगंज थाना में शरण ली है. उसने कहा की यूपी पुलिस ऐसे मामले में त्वरित कार्रवाई करती है. युवतियां के साथ ऐसा करने वाले आरोपी को ऐसा सबक सिखाती हैं कि उसकी कई पुश्ते याद करती है. इस मामले में उसे पलामू पुलिस पर भी पूरा विश्वास है की उसके साथ न्याय होगा और युवक को सजा व लव जिहाद में शामिल समुदाय को कड़ी सबक मिलेगी.
युवक की मां ने लगाए गंभीर आरोप
इस मामले में आरोपी युवक इस्तयाक अंसारी उर्फ राजा की मां हलीमा ने बताया की उनका पति सरफराज अंसारी बाहर कमाते हैं युवती रात में दूसरी बार उनके घर आकर हंगामा किया है. उनसे इस मामले को रफा दफा करने के लिए पांच लाख रुपये की डिमांड करती है. हलीमा ने बताया कि बेटे को प्रेमजाल में फंसा कर उसे और पूरा परिवार को परेशान कर रही है. उससे अब शादी के बदले पैसे की मांग करने लगी है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने कहा की पीड़ित युवती थाना में शरण लिए हुई है. प्रथम दृष्टया मामला इंस्टाग्राम से प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. मुहर्रम में विधि व्यवस्था को लेकर अभी वे क्षेत्र में है. युवती की लिखित आवेदन पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून को बैठक
यह भी पढ़ें: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश
यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक