Sunday, 28 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

समाचार · छत्तीसगढ़

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

INT News27 June 2026 at 10:25 pm

मुंगेली में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एलपी डाहिरे ने कई स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला केसली, पूर्व माध्यमिक शाला टेढ़ाधौरा और हाई स्कूल टेढ़ाधौरा तय समय से पहले बंद पाए गए। यहां न तो पढ़ाई हो रही थी और न ही शिक्षक या स्कूल प्रमुख मौजूद थे। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही उस दिन का वेतन काटने की बात भी कही गई है। डीईओ ने कहा कि सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल आना और नियमित रूप से पढ़ाई कराना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्रों की पढ़ाई में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।