entertainment
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' की दहाड़ जारी, दूसरे दिन भी की छप्परफाड़ कमाई

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2: अहमद खान की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. ओपनिंग डे पर कॉमेडी ड्रामा ने 15.25 करोड़ की कमाई की. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसका प्रदर्शन कैसा रहा.
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन वेलकम टू द जंगल ने कमाए इतने करोड़
सैक्निल्क के अनुसार, अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने रिलीज के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में 20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म के देशभर में 10,396 शोज़ चलाए गए. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 39 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 46.80 करोड़ तक पहुंच गया है वहीं, ओवरसीज़ मार्केट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब तक फिल्म ने विदेशों में 4.70 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 51.50 करोड़ हो गया है.
Ahmed Khan On Multi-Starrer Cast: अहमद खान ने मल्टीस्टारर कास्ट को लेकर क्या कहा
निर्देशक अहमद खान ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया संग बात करते हुए बताया कि मल्टीस्टारर कास्ट को संभालना कितना मुश्किल होता है. उन्होंने कहा, “सोचिए, इतने बड़े स्केल पर शूटिंग करना कितना मुश्किल होता होगा. हमें सिर्फ एक जगह की जरूरत नहीं थी, बल्कि दो बड़ी, आपस में सटी हुई जगहें ढूंढनी पड़ीं. हमें 50 वैनिटी वैन पार्क करने के लिए जगह चाहिए थी. हमें बैकग्राउंड स्टार्स के लिए केबिन चाहिए थे. हमें हर दिन 200 से 250 कारों के आने-जाने का इंतजाम करना पड़ता था.”
View this post on Instagram
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
Welcome To The Jungle Box Office Collection Star Cast: वेलकम टू द जंगल में ये स्टार्स हैं मौजूद
अहमद खान की ओर से निर्देशित इस फिल्म में 34 कलाकार हैं, जिनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली शामिल है.
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल?
यह भी पढ़ें – Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा