गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले मैच में बारा विधानसभा ने 19.5 ओवर में 136 रन (वंश केसरवानी 55, तेजस मिश्र 37, मोहम्मद अरमान 4-12, मोहम्मद तैमूर 4-19) बनाये। जवाब में इलाहाबाद पश्चिम ने 16.2 ओवर में 2 विकेट पर 141 रन (हिमांशु द्विवेदी 79 नाबाद, आदित्य तिवारी 39 नाबाद, राहुल यादव 1-12, अखिलेश यादव 1-24) बना लिए। हिमांशु द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में मेजा विधानसभा ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन (विनय यादव 60, रोशन कुशवाहा 32, सचिन यादव 26, प्रियांशु कुमार 4-27, करम पाल 2-28) बनाकर हंडिया विधानसभा को 20 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन (ऋषि 53, अंकुर यादव 42, संदीप पटेल 2-23, अर्जुन दुबे, विनय यादव व इशांत कुमार निषाद एक-एक विकेट) पर सीमित किया। विनय यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कल पहला सेमीफाइनल सोरांव व प्रतापपुर के बीच सुबह आठ बजे से और दूसरा सेमीफाइनल इलाहाबाद उत्तरी और फाफामऊ विधानसभा के बीच दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।
